लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 28 पैसे की बढ़त के साथ 87.81 पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 11:34 IST

Rupee vs Dollar: इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.73 पर कारोबार कर रहा था।

Open in App

Rupee vs Dollar: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच डॉलर में व्यापक गिरावट के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 87.81 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक पर कड़ी नजर रख रहे हैं क्योंकि वैश्विक स्तर पर डॉलर में नरमी से रुपये में मजबूती आ रही है।

बाजार को ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद है, और निवेशक आगे के मार्गदर्शन के लिए फेडरल रिजर्व के प्रमुख के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.84 पर खुला और फिर 87.81 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 88.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.73 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 308.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?