लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 75.63 प्रति डॉलर पर खुला

By भाषा | Updated: December 13, 2021 11:04 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ मजबूत हो कर 75.63 प्रति डॉलर पर खुला। घरेलू शेयर बाजारों में उछाल से रुपये की धारणा को बल मिला।

कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पूंजी के बेरोकटोक बहिर्वाह ने रुपये में मजबूती को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.64 प्रति डॉलर पर मजबूत रुख के साथ खुला। बाद में यह 75.63 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र के बंद स्तर की तुलना में यह 15 पैसे की बढ़त है।

शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ करीब 16 माह के निम्न स्तर 75.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 96.18 पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट