लाइव न्यूज़ :

रुपया 15 पैसे गिरकर 73.17 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, पांच जनवरी पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की वजह से निवेशकों में जोखिम उठाने की क्षमता प्रभावित हुई और यूरोप में लॉकडाऊन के कारण अधिकांश एशियाई मुद्राओं के अनुरूप अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया भी अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट दर्शाता 73.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निर्बाध निवेश जारी रहने तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.02 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ खुला। यह कारोबार के दौरान 73.27 प्रति डॉलर के निम्नस्तर तथा 73.02 प्रति डॉलर के उच्चस्तर स्तर तक भी गया।

कारोबार के अंत में अमेरिकी मुद्रा के पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया 15 पैसे की हानि दर्शाता 73.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ चार माह के उच्च स्तर 73.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत टूटकर 89.69 पर रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 260.98 अंक की तेजी के साथ 48,437.78 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक, घरेलू पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने मंगलवार को 986.30 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक कच्चा तेल मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 51.56 डॉलर प्रति बैरल चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?