लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: आज फिर रुपया में आई गिरावट, एक पैसे की गिरावट के साथ 85.87 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 10:30 IST

Rupee vs Dollar:  रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.86 पर बंद हुआ था।

Open in App

Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.87 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी भारतीय मुद्रा पर दबाव डाला, हालांकि घरेलू शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों से इसे कुछ समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि साथ ही 20 जनवरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नए अमेरिकी प्रशासन के प्रतिबंधात्मक व्यापार उपायों की प्रत्याशा के बीच मांग बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.88 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ 85.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.86 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.03 पर रहा। 10-वर्षीय अमेरिकी बॉण्ड का प्रतिफल भी बढ़कर 4.68 प्रतिशत हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,170.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरबिजनेसशेयर बाजारमनीUSभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?