लाइव न्यूज़ :

Rupees Vs Dollar: रुपया 13 पैसे टूटकर 85.87 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 8, 2025 18:28 IST

Rupees Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसरे कारोबारी सत्र बुधवार को 13 पैसे गिरकर 85.87 (अस्थायी) डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच रुपये में यह गिरावट आई।

Open in App

Rupees Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसरे कारोबारी सत्र बुधवार को 13 पैसे गिरकर 85.87 (अस्थायी) डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच रुपये में यह गिरावट आई। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त धारणा और विदेशी कोषों की निरंतर निकासी ने भी खेल बिगाड़ दिया, जबकि निवेशक सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि के कम अनुमान को लेकर सतर्क बने रहे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.82 पर खुला। दिन के कारोबार में रुपये 85.89 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अंत में 85.87 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 85.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत चढ़कर 108.76 पर था। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी की संभावना के बीच 10-साल के अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल भी 4.67 प्रतिशत पर ऊंचा बना रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.90 प्रतिशत बढ़कर 77.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 50.62 अंक गिरकर 78,148.49 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.95 अंक टूटकर 23,688.95 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,491.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?