लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे , चार दिनों से जारी गिरावट थमी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डालर में नरमी के बीच भारतीय रुपये की विनियम दर में सोमवार को प्रति डालर 28 पैसे की मजबूती दर्ज की गयी और विनियम दर 74.73 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

कच्चे तेल का बाजार गिरने और निवेशकों के जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार के कारण स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला हालांकि देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता से रुपये की मजबूती कुछ सीमित रही।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने तथा निवेशकों की जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने से भारतीय रुपये में सुधार आया। दुनिया के प्रमुख देशों के हाल के विनिर्माण एवं सेवाओं क्षेत्रों के पर्चेजिंग मैनेजर सर्वे पर आधारित रपटों से परिलक्षित हुआ है कि कारोबार सुधार रहा है। यह महामारी से उबर कर आर्थिक हालात में सुधार का संकेत देता है।’’

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 74.81 प्रति डॉलर पर खुला और बीच में यह 74.67 से 74.88 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 28 पैसे की तेजी दर्शाता 74.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शूक्रवार को बाजार बंद होने के समय विनियम दर 75.01 रुपये प्रति डॉलर थी।

कोरोना संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड तेजी तथा उसके उपरांत देश के विभिन्न भागों में लगाये गये लॉकडाऊन के कारण शुक्रवार को समाप्त हुए पिछले सप्ताह के चार कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 66 पैसे की गिरावट आई थी।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत के नुकसान के साथ 90.78 रह गया।

वैश्वि बाजारों में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.86 प्रतिशत के नुकसान के साथ 64.88 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जिन्होंने शुक्रवार को बाजार में 1,360.76 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?