लाइव न्यूज़ :

जल जीवन मिशन की 49 परियोजनाओं के लिए 695.40 करोड़ रुपये की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:09 IST

Open in App

जयपुर, 10 नवंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के तहत 49 जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए 695.40 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।

एक सरकारी बयान के अनुसार वित्त विभाग द्वारा मिशन के तहत 5 करोड़ रूपये से अधिक की 41 जलापूर्ति योजनाओं, 6 स्वीकृत परियोजनाओं की संशोधित लागत, मोरेल नदी पर सांचोली (सवाई माधोपुर) में एनिकट निर्माण के लिए 16.26 करोड़ तथा सूरजपुरा से सांभर तक पारेषण पाइपलाइन के लिए 265.96 करोड़ की परियोजना सहित कुल 49 परियोजनाओं के लिए 695.40 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया था।

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में 20 लाख घरों को चरणबद्ध रूप से पेयजल कनेक्शन से जोड़ने की घोषणा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?