लाइव न्यूज़ :

राउरकेला संयंत्र में उच्च गुणवत्ता की इस्पात जरूरतों को पूरा करने में मिलेगी प्राथमिकता

By भाषा | Updated: February 4, 2020 06:51 IST

संयंत्र ने इस मिल के हॉट ट्रायल के चालू होने के दो दिन के भीतर ही अपने पहले कॉइल को रोल करने में सफलता हासिल की है।

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने राउरकेला इस्पात संयंत्र में स्थापित किए गए नए विश्वस्तरीय हॉट स्ट्रिप मिल-2 से पिछले सप्ताह ही पहली कॉइल का सफलतापूर्वक रोल करने की उपलब्धि हासिल की है।

सेल की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसके जरिये सेल घरेलू बाज़ार की उच्च गुणवत्ता के इस्पात की जरूरतों को पूरा करने को प्राथमिकता देगी, जो अभी दूसरे देशों से आयात किए जा रहे हैं। इस नए अत्याधुनिक हॉट स्ट्रिप मिल की उत्पादन क्षमता 30 लाख टन प्रतिवर्ष है, जो देश के चुनिन्दा हॉट स्ट्रिप मिलों में से एक है। यह मिल विश्वस्तरीय हॉट रोल्ड (एचआर) कॉइल का उत्पादन करेगी।

संयंत्र ने इस मिल के हॉट ट्रायल के चालू होने के दो दिन के भीतर ही अपने पहले कॉइल को रोल करने में सफलता हासिल की है। विज्ञप्ति के अनुसार करीब 3000 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई इस मिल के उत्पादन चालू होने से न केवल सेल उत्पादों में और बढ़ोत्तरी होगी बल्कि कंपनी की बाज़ार हिस्सेदारी में भी इजाफा होगा।

उच्चस्तरीय ऑटोमेशन वाली यह मिल कार्बन स्ट्रक्चरल स्टील कॉइल, हाई स्ट्रेंथ लो एलॉय (एचएलसीए) स्टील, हाई कार्बन स्टील, एलपीजी सिलिंडर स्टील, लो अलॉय स्टील, एपीआई पाइप स्टील (X100 तक) और ऑटो-ग्रेड स्टील के कॉइल का उत्पादन करेगी।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत