लाइव न्यूज़ :

Rojgar Mela 2023: कल 51000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी, 'रोजगार मेला' देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2023 18:46 IST

Rojgar Mela 2023: कर्मचारी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएमओ के मुताबिक 'रोजगार मेला' देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। 680 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती किये जाने वाले कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ के मुताबिक 'रोजगार मेला' देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

नए कर्मचारी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

उम्मीद है कि यह आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘ नवनियुक्त कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल 'कर्मयोगी प्रारंभ' के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 'कहीं से किसी भी उपकरण' से सीखने के प्रारूप के तहत 680 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। ’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनौकरीBJPPostal Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?