लाइव न्यूज़ :

'निवेश राजस्थान' सम्मेलन के लिए दिल्ली में एक दिसंबर को रोड शो

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:31 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवंबर राजस्थान सरकार जयपुर में प्रस्तावित 'निवेश राजस्थान' शिखर सम्मेलन में निवेशकों को आमंत्रित करने और निवेश के अवसरों की जानकारी देने के लिए नई दिल्ली में रोड शो का आयोजन करेगी।

राज्य उद्योग विभाग के सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली के एक होटल में एक दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की टीम का नेतृत्व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत करेंगी। इस रोड शो में इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल और खनन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उद्योगपतियों से जुड़ाव बढ़ाना है। निवेशकों एवं उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए राजस्थान सरकार 24-25 जनवरी को जयपुर में 'इन्वेस्ट राजस्थान' सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।

इस अधिकारी के मुताबिक, हाल ही में दुबई में आयोजित 'दुबई एक्सपो 2021 के इंडिया पैवेलियन में राजस्थान सप्ताह को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और राज्य सरकार के साथ 45000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन और आशय पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई