लाइव न्यूज़ :

RBI ने जारी किया 100 के नए नोट का लुक, जानें कैसा होगा नया रूप ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 19, 2018 16:48 IST

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर नए 100 के नोट का लुक पेश किया गया है। इस नए नोट में मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर नए 100 के नोट का लुक पेश किया गया है। इस नए नोट में मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस नए नोट के पिछले हिस्से पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित 'रानी की वाव' का चित्र होगा। 'रानी की वाव' एक स्टेपवेल है, नोट पर इसके चित्र को उकेरकर भारत की विरासत को दिखाया जाएगा। 

इस नोट का रंग हल्का बैंगनी होगा साथ ही इसका साइज 66 mm × 142 mm बताया जा रहा है। केंद्रीय बैंक की ओर से ये बताया जा रहा है कि इस नए नोट के साथ ही पहले से प्रचलित 100 रुपये के नोट की सभी सीरीज पहले की तरह ही मान्य होंगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन नए नोटों के जारी होने के बाद इसकी सप्लाई तेजी से बढ़ाई जाएगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 रुपये के नए नोट छापने शुरू कर दिये हैं। वहीं, रिजर्व बैंक पहले ही 50 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी कर चुका है। पीएम मोदी ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के उस समय प्रचलित नोटों को उसी रात 12 बजे से बन्द कर दिया था। उसके बाद रिजर्व बैंक ने पहले 2000 रुपये और 500 रुपये के नोट जारी किये और बाद में 200 रुपये और 50 रुपये के नोट जारी किये।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 100 रुपये के नये नोटों की छपाई देवास बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल अगस्त तक 100 रुपये के नये नोट बाजार में आ जायेंगे। रिपोर्ट के अनुसार 100 रुपये के नोट होशंगाबाद के सिक्योरिटी पेपर मिल के स्वदेशी पेपर और स्याही पर छप रहा है।

बता दें कि आरबीआई ने पिछले साल अगस्त में 200 रुपए का नया नोट जारी किया था। ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक कानून 1934 के तहत 10 हजार रुपये तक के नोट जारी करने का प्रावधान है, लेकिन कब और कितनी कीमत के नोट जारी होगे, इस बारे में सरकार और केद्रीय बैंक के बीच राय-मशविरे के बाद ही फैसला किया जाता है।

टॅग्स :आरबीआईनोटबंदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित