लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को तीन साल का सेवा विस्तार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को दिसंबर 2024 तक के लिए तीन वर्ष का सेवा विस्तार दिया है। अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने पर वह केंद्रीय बैंक के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले गवर्नर बन जाएंगे।

दास को 11 दिसंबर, 2018 को रिजर्व बैंक का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया था। दास को उनके पूर्ववर्ती उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा देने के बाद रिजर्व बैंक की कमान सौंपी गयी थी।

बृहस्पतिवार के एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि सरकार दास को रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त कर रही है। उनकी नियुक्ति 10 दिसंबर, 2021 के बाद से तीन वर्ष के लिए की जा रही है। इसका मतलब है कि वह दिसंबर 2024 तक केंद्रीय बैंक की कमान संभालेंगे।

सेवा विस्तार पिछले दो दशकों में प्रचलित दो वर्ष के कार्यकाल के नियम की तुलना में लंबा है।

अर्थव्यवस्था कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव से उबर रही है। ऐसे में उनकी पुन: नियुक्ति से अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर स्थिरता सुनिश्चित होगी।

वह इतना लंबा कार्यकाल हासिल करने वाले पांचवें गवर्नर होंगे। आमतौर पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

कार्यकाल पूरा होने पर वह सर बेनेगल रामा राव के बाद केंद्रीय बैंक में सबसे लंबे कार्यकाल वाले गवर्नर बन जाएंगे। राव एक जुलाई 1949 से 14 जनवरी, 1957 तक सात साल, 197 दिन रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।

पांच वर्ष से ज्यादा समय तक रिजर्व बैंक के गवर्नर पद पर सेवा देने वालों में बिमल जालान (नवंबर 1997 से सितंबर 2003), जेम्स टेलर (जुलाई 1937 से फरवरी 1943), बी पी भट्टाचार्य (मार्च 1962 से जून 1967), और सी डी देशमुख (अगस्त 1943 से जून 1949) शामिल हैं।

मोदी सरकार के अधीन कार्यरत रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर रघुराम राजन ने अपना तीन साल का पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ दिया। उनके उत्तराधिकारी और दास के पूर्ववर्ती उर्जित पटेल दो साल 98 दिनों के लिए पद पर थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में की गयी मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की एक बैठक में दास को सेवा विस्तार देने का फैसला किया गया।

आदेश के अनुसार, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी (तमिलनाडु कैडर, 1980 बैच) शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में 10 दिसंबर, 2021 से आगे तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, पुन: नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।"

दास ने कोविड-19 महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनके नेतृत्व में, केंद्रीय बैंक ने अभूतपूर्व संकट के दौरान वित्तीय स्थिरता बनाए रखने और वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक उपायों की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?