लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक का फैसला सही समय पर : उद्योग

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई उद्योग जगत ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बुधवार की घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी से पैदा चुनौतियों के बीच छोटे-मझोले उद्यमों की कठिनाई में मदद करने और कोविड से जुड़े बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता के आधार पर रिण दिलाने की व्यवस्था करने का केंद्रीय बैंक का फैसला अनुकूल और सही समय पर उठाया गया कदम है।

रिजर्व बैंक ने व्यक्तियों और सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों को रिण चुकाने के लिए और समय देने दिए जाने मंजूरी दी। रिजर्व बैंक ने बैंको को टीका निर्माताओं, अस्पतालों और कोविड से जुड़े स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता के आधार पर रिण देने की मंजूरी भी दी।

उद्योग संगठन सीआईआई ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए 31 मार्च, 2022 तक 50,000 करोड़ रुपए के वित्त पोषण की मंजूरी देना काफी अच्छा कदम है क्योंकि स्वास्थ्य सेवा और उससे जुड़े क्षेत्रों पर भारी मांग, आपूर्ति संबंधी बाधाओं और वित्त की कमी से काफी दबाव पड़ रहा है। सीआईआई के अध्यक्ष उदय कोटक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई ने कोविड की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में वित्तीय क्षेत्र को आगे रखा है। इन फैसलों में ‘जीवन और आजीविका’ दोनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है।

सीआईआई ने के बयान में रिजर्व बैंक के इस फैसले को सही समय पर लिया गया और एक अनुकूल फैसला बताया गया है।

भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (एफआईईओ) ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार करने में मदद मिलेगी जिसपर इस समय महामारी के बढ़ते प्रकोप के साथ काफी दबाव है।

ऐपेरल एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (एईपीसी) के चैयरमैन ए सक्थीवेल ने भी इन्हें कोविड से जुड़े बेहद जरूरी स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढा़वा देने के लिए सही समय पर उठाए गए कदम बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?