लाइव न्यूज़ :

रिन्यू पावर ने गुजरात में 105 मेगावॉट की सौर परियोजना चालू की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल रिन्यू पावर ने गुजरात में अपनी 105 मेगावॉट की सौर परियोजना को चालू कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस परियोजना का गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (जीयूवीएनएल) के साथ 25 साल का बिजली खरीद करार है। इसके तहत वह राज्य को 2.68/केवीएच के शुल्क पर स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराएगी।

यह परियोजना गुजरात के पाटन जिले में स्थित है। इससे राज्य में रिन्यू की कुल परिचालन वाली सौर क्षमता 145 मेगावॉट पर पहुंच जाएगी। साथ ही इससे देशभर में उसकी सौर क्षमता 4.7 गीगावाट की हो जाएगी।

मार्च से रिन्यू पावर ने गुजरात और राजस्थान में 500 मेगावॉट की पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं को चालू करने की घोषणा की है।

रिन्यू पावर के संस्थापक, चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमंत सिन्हा ने कहा, ‘‘गुजरात की 105 मेगावॉट की परियोजना का चालू होना हमारे के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह परियोजना कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच चालू की गई है जिससे हमारी टीम की प्रतिबद्धता का पता चलता है। हम देश के 2030 तक 450 गीगावॉट के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य में योगदान देना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार