लाइव न्यूज़ :

Reliance Campa Cola: एशिया और अफ्रीका बाजार में घरेलू शीतल पेय ब्रांड कैम्पा कोला को ले जाएंगे, रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा- भारतीय स्वाद के साथ पेश किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2023 21:07 IST

Reliance Campa Cola: रिलायंस रिटेल की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कैम्पा कोला के उत्पादन एवं पैकिंग के लिए साल की शुरुआत में श्रीलंका स्थित सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल के साथ रणनीतिक साझेदारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल 22 करोड़ रुपये में कैम्पा कोला ब्रांड का प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से अधिग्रहण किया।शुरुआत एशिया और अफ्रीका के साथ होगी।वैश्विक बाजार में भी ले जाने पर काम कर रहे हैं।

Reliance Campa Cola: घरेलू शीतल पेय ब्रांड कैम्पा कोला का पिछले साल अधिग्रहण करने के बाद से रिलायंस रिटेल इसका उत्पादन बढ़ाने में लगी है और उसकी एशिया एवं अफ्रीका समेत वैश्विक बाजारों में भी इसे पेश करने की योजना है। रिलायंस रिटेल ने पिछले साल 22 करोड़ रुपये में कैम्पा कोला ब्रांड का प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से अधिग्रहण करने के बाद उसे नए सिरे से बाजार में उतारा है।

अब यह शीतल पेय उत्पाद चुनिंदा बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगा है जहां उसका मुकाबला कोका-कोला और पेप्सिको जैसी वैश्विक कंपनियों से है। रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘हमने कैम्पा कोला को भारतीय स्वाद के साथ पेश किया है और ग्राहकों ने पूरे दिल से इसे अपनाया है।

हम भारतीय बाजार में इसका उत्पादन बढ़ा रहे हैं और इसे वैश्विक बाजार में भी ले जाने पर काम कर रहे हैं। इसकी शुरुआत एशिया और अफ्रीका के साथ होगी।’’ रिलायंस रिटेल की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कैम्पा कोला के उत्पादन एवं पैकिंग के लिए साल की शुरुआत में श्रीलंका स्थित सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल के साथ रणनीतिक साझेदारी की थी।

कैम्पा कोला देश में कोका-कोला और पेप्सिको जैसी विदेशी कंपनियों के भारतीय बाजार में दस्तक देने के पहले एक लोकप्रिय शीतल पेय ब्रांड था। लेकिन नब्बे के दशक में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ने के साथ यह अपनी चमक खोता चला गया।

टॅग्स :Reliance Industries Limitedईशा अंबानीIsha AmbaniReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?