लाइव न्यूज़ :

Reliance Strategic Investments Limited: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और गृह सचिव और सीएजी रह चुके पूर्व नौकरशाह राजीव महर्षि निदेशक मंडल में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 19:44 IST

Reliance Strategic Investments Limited: रिलायंस ने अपने वित्तीय सेवाओं के उपक्रम को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (आरएसआईएल) में विभाजित करने और इसका नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) के रूप में सूचीबद्ध करने का पहले ही ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से अलग की गई वित्तीय सेवा कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।नई कंपनी के निदेशक मंडल की सात जुलाई को हुई बैठक में नए निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।ईशा मुकेश अंबानी को गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

Reliance Strategic Investments Limited: उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) राजीव महर्षि को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से अलग की गई वित्तीय सेवा कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।

रिलायंस ने अपने वित्तीय सेवाओं के उपक्रम को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (आरएसआईएल) में विभाजित करने और इसका नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) के रूप में सूचीबद्ध करने का पहले ही ऐलान किया था।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि जहां कंपनी को अलग करने की प्रभावी तारीख एक जुलाई तय की गई है, वहीं नई कंपनी के शेयर आवंटित करने के लिए 20 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है। नई कंपनी के निदेशक मंडल की सात जुलाई को हुई बैठक में नए निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

ईशा मुकेश अंबानी को गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। रिलायंस के कार्यकारी अधिकारी अंशुमन ठाकुर भी गैर-कार्यकारी निदेशक बनाए गए हैं। कंपनी ने बताया कि गृह सचिव और सीएजी रह चुके पूर्व नौकरशाह राजीव महर्षि को आरएसआईएल में पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता और पीडब्ल्यूसी के साथ काम कर चुके चार्टर्ड अकाउंटेंट बिमल मनु तन्ना को भी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। बैंकर हितेश कुमार सेठिया को तीन साल के लिए आरएसआईएल का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह कंपनी उपभोक्ताओं और कारोबारियों को संपत्ति के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर ऋण देगी। बाद में यह बीमा, भुगतान, डिजिटल ब्रोकिंग और परिसंपत्ति प्रबंधन सेवाएं भी देगी। रिलायंस के प्रत्येक शेयरधारक को मूल कंपनी के एक शेयर पर नई फर्म का एक शेयर मिलेगा।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industriesनीता अंबानीईशा अंबानीIsha Ambani
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?