लाइव न्यूज़ :

रिलायंस निप्पॉन लाइफ का चालू वित्त वर्ष में नये कारोबार प्रीमियम में 20% से ज्यादा वृद्धि का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:41 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर निजी जीवन बीमा कंपनी रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस को चालू वित्त वर्ष में नये कारोबार के प्रीमियम में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है।

कंपनी रिलायंस कैपिटल (51%) और निप्पॉन लाइफ (49%) की एक संयुक्त उद्यम है।

कंपनी के कार्यपालक निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) आशीष वोहरा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “चालू वित्त वर्ष (अक्टूबर तक) में, हमारी नयी प्रीमियम में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हम वित्त वर्ष में बाकी महीने में अपने प्रदर्शन में सुधार और 20 प्रतिशत (पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए) से ज्यादा की वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं।"

कंपनी का नया कारोबार प्रीमियम अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में 553 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 462 करोड़ रुपये था।

वोहरा ने कहा कि बीमा कंपनी की मौजूदगी ज्यादातर बचत बीमा वर्ग में है, जिसमें गारंटीड, पार्टिसिपेटिंग (पीएआर) और यूलिप उत्पाद शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार