लाइव न्यूज़ :

रिलायंस के केजी-डी6 ब्लाक में डी1 / डी3 गैस क्षेत्र से उत्पादन बंद, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: February 3, 2020 20:51 IST

केजी डी6 के डी1/ डी3 फील्ड बंगाल की खाड़ी स्थित कृष्णा गोदावरी बेसिन में है। यह देश का पहला गहरे जल क्षेत्र में स्थित गैस फील्ड है। यहां से उत्पादन अप्रैल 2009 में शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2010 में यहां उत्पादन 6.1 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से ऊपर पहुंच गया था।इसमें उत्पादन घटने लगा जिसका कारण बालू और पानी का कुओं में प्रवेश था।

देश के पहले गहरे समुद्र स्थित केजी बेसिन के डी1 / डी3 क्षेत्र से उत्पादन सोमवार को बंद हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार ब्रिटेन की बीपी ने इस क्षेत्र में गिरते गैस उत्पादन को बढ़ाने के लिये एक अरब डॉलर का निवेश किया था।

हालांकि, उनके प्रयास से गैस क्षेत्र का जीवन काल चार साल बढ़ाने में मदद मिली। केजी डी6 के डी1/ डी3 फील्ड बंगाल की खाड़ी स्थित कृष्णा गोदावरी बेसिन में है। यह देश का पहला गहरे जल क्षेत्र में स्थित गैस फील्ड है। यहां से उत्पादन अप्रैल 2009 में शुरू हुआ।

वर्ष 2010 में यहां उत्पादन 6.1 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से ऊपर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें उत्पादन घटने लगा जिसका कारण बालू और पानी का कुओं में प्रवेश था। जब यहां से उत्पादन चरम पर था, यह देश का सबसे बड़ा गैस फील्ड था। पिछले तिमाही में डी1/ डी3 फील्ड से औसतन 15 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन हुआ।

सूत्रों के अनुसार फील्ड में खुदाई किये गये 18 कुओं में से केवल तीन में उत्पादन हो रहा था और सोमवार से वहां भी उत्पादन बंद हो गया। इससे पहले, रिलायंस-बीपी ने जटिल प्रौद्योगिकी के जरिये पिछले चार साल से धीरूभाई-1 और 3 (डी1 और डी3) से उत्पादन जारी रखा।

रिलायंस ने कृष्णा गोदावी बेसिन में 19 तेल एवं गैस ब्लाक की खोज की। इसमें से क्षेत्र में डी 26 या एमए एक मात्र तेल खोज है। यह पहला फील्ड था जहां से उत्पादन सितंबर 2008 में शुरू हुआ था। डी1 और डी3 फील्ड से उत्पादन अप्रैल 2009 में शुरू हुआ था। 

टॅग्स :रिलायंसगुजरातब्रिटेननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?