लाइव न्यूज़ :

फेसबुक सौदे के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आठ फीसदी से ज्यादा का उछाल

By भाषा | Updated: April 22, 2020 11:59 IST

फेसबुक ने बुधवार को मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर या करीब 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर या 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की।शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर आरआईएल के शेयर 8.34 प्रतिशत बढ़कर 1,339.20 रुपये पर पहुंच गए।

नई दिल्लीः सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक के जियो प्लेटफार्म्स में 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर या 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा के बाद बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में आठ फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर आरआईएल के शेयर 8.34 प्रतिशत बढ़कर 1,339.20 रुपये पर पहुंच गए।

इसी तरह एनएसई पर कंपनी के शेयर 8.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,339.70 रुपये के भाव पर थे। इस दौरान 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त आरआईएल में देखने को मिली। इस दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन भी 45,527.62 करोड़ रुपये बढ़कर 8,29,084.62 करोड़ रुपये हो गया।फेसबुक ने बुधवार को मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर या करीब 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया है। इस सौदे से रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह को अपने कर्ज का बोझ कम करने में मदद मिलेगी तथा फेसबुक की भारत में स्थिति और मजबूत होगी। उसके लिए उपयोगकर्ता आधार के लिहाज से भारत इस समय सबसे बड़ा बाजार है।आरआईएल ने अपने कर्ज को कम करने के प्रयासों के तहत फेसबुक के साथ यह सौदा किया है। आरआईएल अपने व्यवसायों में रणनीतिक भागीदारी की तलाश कर रही है। समूह अपने तेल-रसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए सऊदी अरामको के साथ बातचीत भी कर रही है।समूह ने अगले साल तक कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य तय किया है। ताजा सौदा जियो और फेसबुक दोनों के लिए फायदेमंद है क्योंकि चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार है। आरआईएल ने कहा कि इस सौदे के लिए अभी नियामक और अन्य मंजूरियां मिलनी बाकी हैं। 

टॅग्स :फेसबुकशेयर बाजारजियोरिलायंस जियोरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित