लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:00 IST

Open in App

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुक्रवार को उछलकर रिकार्ड 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एमकैप का यह स्तर हासिल करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी के साथ कंपनी का एमकैप बीएसई में कारोबार समाप्त होने के बाद 15,14,017.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर 4.12 प्रतिशत चढ़कर 2,388.25 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया।कारोबार के दौरान रिलायंस का शेयर 4.38 प्रतिशत तक चढ़कर 2,394.30 रुपये प्रति इक्विटी तक पहुंच गया था। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी का शेयर सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहा।रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस साल जून में 14 लाख करोड़ रुपये को पार किया था। रिलायंस के शेयर में तेजी से बाजार को भी समर्थन मिला और सेंसेक्स पहली बार शुक्रवार को 58,000 के ऊपर बंद हुआ।रिलायंस का शेयर इस साल अब तक 20 प्रतिशत से अधिक मजबूत हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबारअनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम