लाइव न्यूज़ :

FY 2017-18 के Q4 में रिलायंस ने रोज कमाए 105 करोड़, Jio को 510 करोड़ का मुनाफा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 28, 2018 18:24 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सबसे ज्यादा मुनाफा पेट्रोकेमिकल, रिटेल और डिजिटल सर्विसेज के कारोबार में हुआ है।

Open in App

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने वित्त वर्ष 2017-18 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च 2018) में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा मुनाफा पेट्रोकेमिकल, रिटेल और डिजिटल सर्विसेज के कारोबार में हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी द्वारा साल सितम्बर 2016 में लॉन्च किए गये Jio ने भी पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 510 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 9435 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी ने औसतन हर रोज 105 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को रिफाइनिंग, ऑयल औग गैस सेक्टर की कंपनियों से कम लाभ मिला। एक साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल मुनाफा 8046 करोड़ रुपये था। रिलायंस जियो ने भी पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भी मुनाफा कमाया था।

Jio को हुआ 510 करोड़ का मुनाफा-

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का एकल शुद्ध लाभ 2017-18 की चौथी तिमाही में 1.2 प्रतिशत बढ़कर 510 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने अक्तूबर दिसंबर 2017 की तिमाही में 504 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा है ,‘ प्रतिस्पर्धी बाजार के बावजूद जियो ने बेहतरीन वित्तीय नतीज़े दिखाए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि जियो का बिजनेस मॉडल दमदार है और यह ग्राहकों और सहयोगियों को सबसे ज्यादा मूल्य देने में समर्थ है। ’

पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी की एकल परिचालन आय 7,128 करोड़ रुपये रही। इसी तरह समूचे वित्त वर्ष 2017-18 में रिलायंस जियो ने 723 करोड़ रुपये का पहला सालाना मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 20,154 करोड़ रुपये रही। इसके अनुसार जियो के ग्राहकों की संख्या मार्च 2018 के आखिर में 18.66 करोड़ रही।

Airtel से छह गुना ज्यादा Jio ने कमाया-

वित्त वर्ष 2017-18 की आखिरी तिमाही में जियो का मुनाफा उसकी प्रतिस्पर्धी एयरटेल से करीब छह गुना ज्यादा रहा। सम्बन्धित तिमाही में एयरटेल ने करीब 83 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। रिलायंस जियो ने सितम्बर 2016 में लॉन्चिं के बाद यूजर्स को पहले 31 दिसम्बर तक प्रति दिन एक जीबी मुफ्त डाटा, सभी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल फ्री की सुविधा दी थी। बाद में कंपनी ने मुफ्त डाटा और कॉलिंग की सुविधा को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया था। एक अप्रैल 2017 से कम्पनी ने कई सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किये और 4-जी डाटा मार्केट में लीडिंग पोजिशन बना ली। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मुकेश अंबानीजिओरिलायंसरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम