लाइव न्यूज़ :

Reliance AGM: मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा, पुत्र आकाश और अनंत रिलायंस इंडस्ट्रीज लि के निदेशक मंडल में शामिल, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 28, 2023 14:54 IST

Reliance AGM: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 46वीं वार्षिक सामान्य बैठक को संबोधित करते रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि नया भारत आत्मविश्वास से भरा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरेगा। भारत की G20 की अध्यक्षता ऐतिहासिक है।उत्तराधिकार योजना का रास्ता साफ कर दिया।

Reliance AGM: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को बड़ी घोषणा कर दी। मुकेश अंबानी ने उत्तराधिकार योजना आगे बढ़ाई है। पुत्री ईशा, पुत्र आकाश और अनंत रिलायंस इंडस्ट्रीज लि के निदेशक मंडल में शामिल हो गए। जियो एयर फाइबर (Jio AirFibre) गणेश चतुर्थी (19 सितंबर) को लॉन्च होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 46वीं वार्षिक सामान्य बैठक को संबोधित करते रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि नया भारत आत्मविश्वास से भरा है। यह भारत अजेय और अथक है। भारत एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरेगा। भारत की G20 की अध्यक्षता ऐतिहासिक है।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को अपनी उत्तराधिकार योजना का रास्ता साफ कर दिया। उद्योगपति मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा और पुत्र आकाश तथा अनंत को रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक सालाना आमसभा (एजीएम) से पहले हुई। इसमें ईशा, आकाश और अनंत को गैर-कार्यकरी निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी गयी।

पिछले साल दिग्गज उद्योगपति 66 वर्षीय मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. का चेयरमैन बनाने का रास्ता साफ कर दिया था। हालांकि, अंबानी जियो प्लेटफार्म्स के चेयरमैन बने रहे। इसी के अंतर्गत रिलायंस जियो इन्फोकॉम आती है। आकाश की जुड़वां बहन 31 वर्षीय ईशा को रिलायंस की खुदरा इकाई और छोटे पुत्र अनंत को नये ऊर्जा कारोबार के लिये चुना गया।

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंसजियोजियो गीगाफाइबरReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?