लाइव न्यूज़ :

आरईसी, जे-पाल दक्षिण एशिया ने आंकड़े साझा करने के समझौते पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर सरकारी स्वामित्व वाली आरईसी लिमिटेड ने देश में 79 सार्वजनिक और निजी डिस्कॉम के सेवा वितरण के काम में सुधार के लिए वार्षिक डेटा-आधारित मूल्यांकन के मकसद से अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (जे-पीएएल) दक्षिण एशिया के साथ, साझेदारी की है।

आरईसी के एक बयान में कहा, ‘‘ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वित्त कंपनी, आरईसी लिमिटेड और अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (जे-पीएएल) दक्षिण एशिया 79 सार्वजनिक और निजी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का वार्षिक, डेटा-आधारित मूल्यांकन करने के लिए साझेदारी कर रहे हैं ताकि देश भर में उपभोक्ता सेवा वितरण में सुधार हो और उपभोक्ताओं को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकें।’’

इस साझेदारी के तहत, आरईसी और जे-पीएएल दक्षिण एशिया बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में अंतर की पहचान करने और विभिन्न दिक्कतों का निदान करने के लिए डिस्कॉम की सेवाओं पर मौजूदा डेटा का लाभ उठाने के लिए परस्पर सहयोग करेंगे।

इन डेटासेट का उपयोग एक ‘उपभोक्ता सेवा सूचकांक’ बनाने के लिए किया जाएगा जो सेवा वितरण के विभिन्न आयामों के आधार पर कंपनियों का श्रेणीकरण करेगा - जिन श्रेणियों में आपूर्ति के घंटे, शिकायत निवारण प्रणाली, और बिलिंग विवरण और समयसीमा के अलावा कई अन्य श्रेणियां होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार