लाइव न्यूज़ :

आरबीआई का 40,000 करोड़ रूपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का तीसरा चरण 17 जून को

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:15 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 1.0) के तहत 40,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद की तीसरे चरण की घोषणा की। यह खरीद परिचालन 17 जून को होगा।

इस पहल का मकसद बांड प्रतिफल को स्थिर और व्यवस्थित रखना है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अप्रैल में कहा था कि आरबीआई जी-सैप 1.0 के तहत वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद खुले बाजार के जरिये परिचालित करेगा। इस प्रकार की 25,000 करोड़ रुपये की पहली नीलामी 15 अप्रैल और दूसरी 20 मई को 35,000 करोड़ रुपये की हुई थी।

केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘...रिजर्व बैंक 17 जून को सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप-1.0) के तहत खुले बाजार से खरीद की तीसरी किस्त के तहत 40,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का परिचालन करेगा।’’

इसमें से राज्य विकास ऋण (एसडीएल) 10,000 करोड़ रुपये तक खरीदे जाएंगे।

आरबीआई के अनुसार जी-सैप 1.0 के तहत अब तक हुई दो नीलामी में बाजार प्रतिभागियों ने अच्छी रूचि दिखायी है।

रिजर्व बैंक ने 2021-22 की दूसरी तिमाही में जी-सैप 2.0 के परिचालन का निर्णय किया। साथ ही बाजार को समर्थन देने के लिये 1.20 लाख करोड़ रुपये के द्वितीयक बाजार खरीद संचालन करने का भी फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट