लाइव न्यूज़ :

RBI data: बैंकों ने नौ साल में 10,16,617 करोड़ रुपये की वसूली की, रिजर्व बैंक के आंकड़ों में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2023 22:34 IST

RBI data: बड़े कर्जों से संबंधित आंकड़ों के केंद्रीय संग्राहक (सीआरआईएलसी) के मुताबिक, अधिसूचित बैंकों का 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज वाली कंपनियों पर बकाया मार्च, 2023 के अंत में 1,03,975 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्जदाताओं के कर्जों के बारे में आंकड़ों को एकत्रित, भंडारण और विश्लेषण करता है।बैंकों के लिए साप्ताहिक आधार पर उसे आंकड़े देना जरूरी होता है। मार्च, 2023 में यह घटकर 2,66,491 करोड़ रुपये रह गया।

RBI data: फंसे कर्जों का बोझ कम करने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक के स्तर पर किए गए उपायों से बैंक पिछले नौ साल में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि की वसूली करने में सफल रहे हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, देश के अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने पिछले नौ वित्त वर्षों में कुल 10,16,617 करोड़ रुपये की वसूली की है।

बड़े कर्जों से संबंधित आंकड़ों के केंद्रीय संग्राहक (सीआरआईएलसी) के मुताबिक, अधिसूचित बैंकों का 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज वाली कंपनियों पर बकाया मार्च, 2023 के अंत में 1,03,975 करोड़ रुपये था। रिजर्व बैंक की तरफ से गठित सीआरआईएलसी कर्जदाताओं के कर्जों के बारे में आंकड़ों को एकत्रित, भंडारण और विश्लेषण करता है।

बैंकों के लिए साप्ताहिक आधार पर उसे आंकड़े देना जरूरी होता है। आरबीआई का आंकड़ा बताता है कि बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक फंसे कर्जों की मात्रा पिछले पांच वर्षों में घटी है। वित्त वर्ष 2018-19 के अंत में बकाया एनपीए 7,09,907 करोड़ रुपये था लेकिन मार्च, 2023 में यह घटकर 2,66,491 करोड़ रुपये रह गया।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Bankनरेंद्र मोदीशक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?