लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने बैंकों के लिये आवेदनों के आकलन को लेकर समिति गठित की

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, 22 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को सार्वभौमिक बैंकों और लघु वित्त बैंकों के लिये आवेदनों के आकलन को लेकर आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर श्यामल गोपीनाथ की अध्यक्षता में स्थायी बाह्य परामर्शदात्री समिति (एसईएसी) के गठन की घोषणा की।

आरबीआई ने अगस्त 2016 में सब प्रकार की (यूनिवर्सल) बैंक सेवाएं देने वाले बैंक के लिये सदा सुलभ लाइसेंस व्यवस्था और दिसंबर 2019 में लघु वित्त बैंक के सदा सुलभ लाइसेंस नीति को लेकर दिशानिर्देश जारी किये थे।

इन दिशानिर्देशों में यह संकेत दिया गया था कि सार्वभौमिक बैंक और लघु वित्त बैंकों के आवेदनों की जांच शुरू में आरबीआई करेगा ताकि आवेदनकर्ताओं की पात्रता प्रथम दृष्टया तय की जा सके।

इसमें यह भी कहा गया था कि एसईएसी में बैंक, वित्तीय क्षेत्र और अन्य संबंधित क्षेत्रों के चर्चित लोग होंगे। आरबीआई के बाद समिति आवेदनों का आकलन करेगी और एसईएसी का गठन की घोषणा केंद्रीय बैंक करेगा।

आरबीआई ने केंद्रीय बैंक की पूर्व डिप्टी गवर्नर श्यामला गोपीनाथ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति की घोषणा करते हुए कहा कि एसईएसी का कार्यकाल तीन साल का होगा।

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक रेवती अय्यर, आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक और फिलहल एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के चेयरमैन बी माहापात्र, केनरा बैंक के पूर्व चेयरमैन टी एन मनोहरन, पीएफआरडीए (पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण) के पूर्व चेयरमैन हेमंत जी कांट्रैक्टर इसके सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?