मुंबईः रेमंड समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया मालदीव में एक स्पीडबोट हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए हैं और वर्तमान में मुंबई में उपचाराधीन हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मालदीव से आई रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट वी फेलिधू के पास पलट गई। प्रवक्ता ने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं। मुंबई में उनका इलाज चल रहा है और वे स्वस्थ हो रहे हैं। हम आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित मित्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार सुबह 1:15 बजे (स्थानीय समय) वावु एटोल में स्थित वी फेलिधू द्वीप के पास स्पीडबोट पलट गई, जिसमें पांच भारतीय नागरिकों सहित सात पर्यटक सवार थे। रैली चालक हरि सिंह सहित दो भारतीय नागरिक लापता बताए जा रहे हैं, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
सिंघानिया स्पीडबोट में सवार सात यात्रियों में से एक थे और उन्हें दुर्घटना के बाद बचा लिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यात्रियों में भारत के पांच पुरुष और यूनाइटेड किंगडम और रूस की दो महिलाएं शामिल थीं। भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह समेत दो भारतीय नागरिक लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।
सिंह के पुराने दोस्त शशि पाल सिंह गरचा ने बताया कि अंधेरा होने के कारण शुक्रवार देर शाम सिंह और एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश रोक दी गई। गरचा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "हमें अभी तक हरि और घटना में लापता एक अन्य व्यक्ति के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।
अंधेरा होने के कारण शुक्रवार देर शाम तलाशी अभियान रोक दिया गया।" सिंघानिया के प्रवक्ता ने बताया कि उनका मुंबई में इलाज चल रहा है। "एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं। मुंबई में उनका इलाज चल रहा है और वे स्वस्थ हो रहे हैं।" प्रवक्ता ने आगे कहा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और हम प्रभावित मित्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"