लाइव न्यूज़ :

रेटगेट ट्रैवल ने एंकर निवेशकों से 599 करोड़ रुपये जुटाए, कल खुलेगा आईपीओ

By भाषा | Updated: December 6, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को खुलने वाले अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले सोमवार को एंकर निवेशकों से 599 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बीएसई की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार, कंपनी ने 34 एंकर निवेशकों को 425 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 1,40,90,136 इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है। इस तरह यह राशि 598.83 करोड़ रुपये बैठती है।

एंकर निवेशकों में सिंगापुर सरकार, सिंगापुर का मौद्रिक प्राधिकरण, नोमुरा, गोल्डमैन सैक्श फंड्स, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, सुंदरम एमएफ, एक्सिस एमएफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज शामिल हैं।

यात्रा और आतिथ्य प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी आईपीओ के तहत 375 करोड़ तक के नए शेयर जारी करेगा। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 2.26 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 405 से 425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ सात दिसंबर को खुलकर नौ दिसंबर को बंद होगा। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,335.73 करोड़ रुपये जुटाये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?