लाइव न्यूज़ :

Ratan Naval Tata Passes Away Updates: आप बहुत याद आओगे?, भारत ही दुनिया भर में शोक की लहर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2024 11:06 IST

Ratan Naval Tata Passes Away Updates: रतन टाटा की सादगी, दूरदर्शिता और सेवा भावना युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देRatan Naval Tata Passes Away Updates: निस्वार्थ सेवा और उदारता से समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। Ratan Naval Tata Passes Away Updates: निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।Ratan Naval Tata Passes Away Updates: अर्जुन राम मेघवाल ने रतन टाटा को ‘अनमोल रतन’ बताया।

Ratan Naval Tata Passes Away Updates:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की है। भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। धनखड़ ने टाटा को भारतीय उद्योग जगत की एक महान हस्ती बताया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में टाटा का योगदान देश और विदेशों के उद्यमियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय उद्योग जगत के ‘दिग्गज’ टाटा अपने पीछे एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं, भारत उन्हें बहुत याद करेगा।’’ लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि देश ने एक महान उद्योगपति और समाजसेवी को खो दिया है, जिन्होंने न केवल भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपनी निस्वार्थ सेवा और उदारता से समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा की सादगी, दूरदर्शिता और सेवा भावना युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रतन टाटा को ‘अनमोल रतन’ बताया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि दूरदर्शी नेतृत्व का एक युग समाप्त हो गया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘टाटा का निधन अपूरणीय क्षति है, उनके उल्लेखनीय योगदान ने न केवल उद्योगों को बदल दिया, बल्कि भारत को नवाचार और उत्कृष्टता के वैश्विक शिखर पर भी पहुंचाया है।’’

टॅग्स :रतन टाटाटाटाTata Companyमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट