लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी से सरसों, सोयाबीन, सीपीओ तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन के भाव सुधार के साथ बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों ने बताया कि रात को शिकॉगो एक्सचेंज में चार प्रतिशत की तेजी रही। मलेशिया एक्सचेंज बंद रहा। विदेशी बाजारों की तेजी से स्थानीय तेल-तिलहनों के भाव में भी मजबूती रही। सोयाबीन के अलावा सरसों तेल-तिलहन, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के भाव सुधार के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जुलाई महीने के मुकाबले अगस्त में सोयाबीन का स्टॉक कम हुआ है। जुलाई में सोयाबीन का विश्वस्तर पर स्टॉक नौ करोड़ 46.5 लाख टन था जो अगस्त में घटकर नौ करोड़ 13.7 लाख टन रह गया है। इससे अमेरिकी बाजार में तेजी रही और इसका असर घरेलू बाजार में सोयाबीन तेल-तिलहनों के भाव पर दिखा जो सुधार के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष सहकारी संस्थाओं के पास सरसों का स्टॉक नहीं है जो थोड़ा बहुत स्टॉक है भी वह किसानों के पास है जो रोक-रोक कर बाजार में माल ला रहे हैं। सलोनी, आगरा, राजस्थान के कोटा में सरसों दाना का भाव जो पहले 8,450 रुपये क्विन्टल था वह बढ़कर 8,550 रुपये क्विन्टल हो गया है।

उन्होंने कहा कि घरेलू त्योहारी मांग के कारण सरसों तेल-तिलहनों के भाव मजबूती के साथ बंद हुए। मांग बढ़ने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव भी सुधार दर्शाते बंद हुए।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,975 - 8,025 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,495 - 6,640 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,275 - 2,405 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,555 -2,605 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,640 - 2,750 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,200 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,120 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,400 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,750 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?