लाइव न्यूज़ :

रामको सीमेन्ट के तीसरी तिमाही का एकल शुद्ध मुनाफा 201.35 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:24 IST

Open in App

चेन्नई, तीन फरवरी रामको सीमेंट्स लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 201.35 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान महानगर स्थित इस सीमेंट निर्माता कंपनी ने 94.80 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी का एकल शुद्ध मुनाफा, 31 दिसंबर को समाप्त होने वाले नौ महीने की अवधि के दौरान, बढ़कर 546.72 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 454.92 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर 2020 तिमाही में कुल व्यापक आय पहले के 95.57 करोड़ रुपये से बढ़कर 202.86 करोड़ रुपये हो गयी।

31 दिसंबर को समाप्त होने वाली नौ महीने की अवधि में, कुल व्यापक आय 455.43 करोड़ रुपये के बढ़कर 548.47 करोड़ रुपये हो गयी। क्षमता विस्तार कार्यक्रम के लिए 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त होने वाली नौ महीने की अवधि के दौरान, कंपनी का पूंजीगत व्यय 1,166 करोड़ रुपये का हुआ।

कंपनी ने कहा कि 31 दिसंबर, 2020 तक पूंजीगत व्यय 537 करोड़ रुपये था।

31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए सीमेंट बिक्री की मात्रा एक साल पहले के 28.44 लाख टन के मुकाबले घटकर 26.14 लाख टन रही।

तिमाही के दौरान बिक्री का आकार, दक्षिणी राज्यों में मानसून के विस्तारित एवं सामान्य से अधिक मानसून रहने कारण प्रभावित हुई, जबकि कंपनी ने पूर्वी बाजारों में अच्छी वृद्धि देखी।

पवन ऊर्जा कारोबार पर, कंपनी ने कहा कि 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान, पवन ऊर्जा फार्मों ने 3.50 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जबकि पिछली इसी अवधि में यह उत्पादन 1.49 करोड़ यूनिट का था।

31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में पवन ऊर्जा व्यवसाय से आय 8.50 करोड़ रुपये की हुई, जबकि पहले यह 1.80 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा