लाइव न्यूज़ :

राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन 'आकासा एयर' को डीजीसीए से हवाई परिचालन प्रमाणपत्र मिला, जुलाई के अंत में शुरू होगा परिचालन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2022 18:24 IST

'आकासा एयर'  के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा कि एयरलाइंस ने आज अपने पहले बोइंग 737 मैक्स विमान का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्दे'आकासा एयर' हाल ही में चालक दल की पोशाक से पर्दा उठाया। बोइंग 737 मैक्स विमान की आपूर्ति हासिल की थी।कंपनी की इस सप्ताह परीक्षण उड़ानें संचालित करने की योजना है।

नई दिल्लीः राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन 'आकासा एयर' को विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए से हवाई परिचालन प्रमाणपत्र मिल गया है। कंपनी ने कहा कि जुलाई के अंत में परिचालन शुरू होगा।एयरलाइन को अमेरिका के सिएटल में 15 जून को विमान की औपचारिक चाबियां मिली थीं।

'आकासा एयर' ने पिछले नवंबर में बोइंग को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें से यह पहली आपूर्ति है। 'आकासा एयर'  के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा कि एयरलाइंस ने आज अपने पहले बोइंग 737 मैक्स विमान का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला प्रवर्तित 'आकासा एयर' हाल ही में चालक दल की पोशाक से पर्दा उठाया। यह विमानन कंपनी इस महीने के अंत तक उड़ान भर सकती है। 'आकासा एयर'  ने 21 जून को भारत में अपने पहले बोइंग 737 मैक्स विमान की आपूर्ति हासिल की थी। कंपनी की इस सप्ताह परीक्षण उड़ानें संचालित करने की योजना है।

इसके बाद उसे वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए एयर ऑपरेटर परमिट मिलेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पोशाक को चालक दल के व्यस्त उड़ान कार्यक्रम के मद्देनजर उनके आराम ध्यान को रखकर तैयार किया गया है। 'आकासा एयर'  ने कहा कि यह पहली भारतीय एयरलाइन है, जिसने कस्टम ट्राउजर और जैकेट पेश किए हैं।

उनके कपड़े विशेष रूप से 'आकासा एयर'  के लिए बनाए गए हैं। इन कपड़ों को समुद्री कचरे से निकाली गई प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करके बनाया गया है। कंपनी ने बताया कि पोशाक को डिजायन करते वक्त सौंदर्य के साथ ही सहूलियत का भी ध्यान रखा गया।

टॅग्स :Rakesh JhunjhunwaladelhiDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?