लाइव न्यूज़ :

दुबई वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेगा राजस्थान

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:25 IST

Open in App

जयपुर, नौ सितंबर राजस्थान सरकार दुबई में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय उद्योग सम्मेलन ‘दुबई वर्ल्ड एक्सपो’ में भाग लेगी, ताकि अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में उद्यम स्थापित करने के लिए आकर्षित किया जा सके।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल का प्रचार-प्रसार कर निवेशकों को राजस्थान में आमंत्रित करने के लिए लगातार सक्रिय है। इस क्रम में सरकार भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ (फिक्की) की ओर से 12 से 18 नवम्बर को दुबई में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय उद्योग सम्मेलन ‘दुबई वर्ल्ड एक्सपो’ में भाग लेगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस एक्सपो में राजस्थान की ब्रांडिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए पांच करोड़ रूपए के अतिरिक्त प्रावधान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सम्मेलन के दौरान उद्योग विभाग के रीको, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) तथा पर्यटन विभाग आदि के अधिकारी देश-विदेश के उद्यमियों और निवेशकों के साथ प्रदेश में विभिन्न सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

राजस्थान सरकार दुबई वर्ल्ड एक्सपो के दौरान भारतीय मंडप में स्टॉल, रिटेल शॉप, मीटिंग रूम, एम्फीथिएटर, मल्टीपरपज हॉल आदि बुक करेगी, जिनमें बिजनेस सेमीनार, बी2बी तथा राउंड टेबल बैठकों और बिजनेस एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई