लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को बेंगलुरु में मिले 74,312 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 दिसंबर राजस्थान सरकार ने सोमवार को कहा कि उसे बेंगलुरु में 74,312 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके साथ ‘इनवेस्टमेंट राजस्थान’ के अंतर्गत निवेश प्रस्ताव पांच लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गये हैं।

राजस्थान सरकार ने उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के साथ मिलकर बेंगलुरु में सोमवार को निवेश को लेकर ‘रोडशो’ का आयोजन किया। राज्य सरकार देश और विदेश में इसी प्रकार के कई प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बेंगलुरु में राजस्थान सरकार के निवेशक संपर्क कार्यक्रम के दौरान 74,312 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को लेकर चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और 15 आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किये गये। ‘इनवेस्ट राजस्थान 2022’ के लिये राज्य के प्रयासों में बेंगलुरु मील का पत्थर साबित हुआ है।

बयान के अनुसार, ‘रोडशो’ की सफलता के साथ निवेश को लेकर जतायी गयी प्रतिबद्धता राशि पांच लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गयी है। राज्य सरकार की जयपुर में 24-25 जनवरी को आयोजित होने वाले निवेश राजस्थान शिखर सम्मेलन को लेकर इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

राजस्थान की उद्योग और वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने कहा, ‘‘हाल के संपर्क कार्यक्रमों में निवेशकों ने जो उत्साह दिखाया है, वह राज्य में संभावनाओं और राज्य की नीतियों को लेकर उनके भरोसे को बताता है। इससे ‘इनवेस्ट राजस्थान’ की सफलता को लेकर हमारी उम्मीदें बढ़ी हैं।’’ मंत्री की अगुवाई में राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां निवेशकों से मुलाकात की।

बेंगलुरु में निवेशकों ने जिन क्षेत्रों में निवेश को लेकर रुचि जतायी, उनमें रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, तकनीकी कपड़ा, और नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ होटल, स्वास्थ्य सेवा तथा रियल एस्टेट जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, निवेश प्रस्तावों में जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी का राजस्थान के सिरोही जिले में 1,000 मेगावॉट का हाइड्रो पंप आधारित ऊर्जा भंडारण संयंत्र शामिल है। इस पर 4,900 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट