लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के नौ जिलों में पीएनजी के लिए बोली में भाग लेगी राजस्थान गैस

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:19 IST

Open in App

जयपुर, पांच मई राजस्थान स्टेट गैस (आरएसजीएल) राज्य के नौ जिलों में पाइप लाईन से गैस वितरण कार्य के लिए होने वाली बोली में हिस्सा लेगी।

पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व आरएसजीएल के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने बुधवार को समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के पेट्रोल व प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा जल्दी ही पाइप लाईन के माध्यम से घरेलू गैस वितरण के लिए राजस्थान सहित देश के कई शहरों के लिए बोली करने जा रही है।

अग्रवाल ने बताया कि इस समय राज्य के 19 जिलों में पाइप लाईन से गैस वितरण के लिए अलग अलग संंस्थाएं काम कर रही हैं। इन संस्थाओं से समन्वय और प्रगति की समीक्षा राज्य स्तर पर की जाएगी ताकि पीएनजी कार्य को गति दी जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य के कोटा शहर और मध्यप्रदेश के ग्वालियर व श्योपुर में गैस पाइप लाईन से गैस वितरण का कार्य राजस्थान गैस द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के शेष 14 जिलों में से निर्धारित भौगोलिक क्षेत्रों में राजस्थान के बीकानेर और चुरु, झुन्झुनू, सीकर, नागौर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक के लिए पीएनजीआरबी द्वारा बोली होगी जिसमें आरएसजीएल द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाइप लाईन से घरेलू गैस वितरण सस्ती, 24 घंटे गैस की उपलब्धता और बुकिंग कराने की झंझट से मुक्ति दिलाने वाली है। इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी का माध्यम है।

डॉ. अग्रवालने बताया कि पाइप लाईन से वितरित गैस घरेलू गैस सिलेण्डर से भी 42 प्रतिशत सस्ती है। इसी तरह से पीएनजी से वाहनों के लिए उपलब्ध गैस सस्ती है। उन्होंने बताया कि कोटा में पाइपलाईन से घरेलू गैस वितरण का कार्य तेजी से जारी है।

आरएसजीएल के एमडी श्री मोहन सिंह ने बताया किआरएसजीएल द्वारा कोटा शहर में युद्ध स्तर पर शहरी गैस वितरण नेटवर्क विकसित करते हुए 7 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जा चुकी है। आगामी एक माह में कोटा में तीन नए सीएनजी स्टेशन तैयार कर दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल