लाइव न्यूज़ :

ई-वाणिज्य पर उद्योग विभाग की बैठक में अमेजन के राघव का दावा फिक्की की राय नहीं:उदय शंकर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च अपनी तरह के एक पहले घटनाक्रम में प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर ने शुक्रवार को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में ऑनलाइन बाजार ढांचा संचालित करने वाली कंपनी अमेजन के दावे को असत्य करार दिया ।

उन्होंने विभाग को लिखा है कि कंपनी के संबंधित दावे को खारिज करने की जरूरत है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डीपीआईआईटी की इस बैठक में प्रत्येक उद्योग संघ से एक व्यक्ति को अपनी बात कहने के लिए कहा था। अमेजन के एक अधिकारी ने फिक्की का प्रतिनिधित्व किया लेकिन बाद में उद्योग संगठन ने कहा कि उनके विचार केवल एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

फिक्की ने शुक्रवार को सरकार को एक पत्र लिखकर कहा कि ई-कॉमर्स नीति को तैयार करने के लिए केंद्र द्वारा बुलाई गई बैठक में उसका प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति ने उद्योग के दृष्टिकोण का सही प्रतिनिधित्व नहीं किया।

फिक्की अध्यक्ष उदय शंकर ने डीपीआईआईटी के सचिव को लिखा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि वह विचार हमारे ई-वाणिज्य क्षेत्र के एक समूह के सदस्यों का विचार है। पर हमारे यहां दूसरे प्रकार के भी हैं जो उतने ही व्यापक रूप से रखे जाते हैं । हमारे लिए यह पहचान करना संभव नहीं है कि यह फिक्की का विचार है या बहुमत के पक्ष का विचार है।’’

शंकर ने अमेजन के दावों से अलग राय रखते हुए कहा कि शीर्ष उद्योग समूह का मानना है कि एफडीआई नियमों की व्याख्या को लेकर जरा भी ढील नहीं बरतनी चाहिए।

अमेजन पर नोट 2 और नोट 3 का दुरुपयोग करने ई-कॉमर्स पर विदेशी कंपनियों को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है और इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है।

अमेरिकी कंपनी पर भारतीय कंपनियों में निवेश करके और फिर उन्हें भारी छूट और तरजीही बर्ताव के जरिए एफडीआई कानून को दरकिनार करने का आरोप है।

इस बैठक में फिक्की को जब बोलने का अवसर मिला तो उसकी ओर से अमेजन इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी राघव राव ने बात रखी। फिक्की की ई-कामर्स समिति के तीन सह अध्यक्ष हैं। इनमें राव के अलावा दो सह अध्यक्ष स्नैपडील और रिलायंस के प्रतिनिधि हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें