लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के तिमाही नतीजों, कोविड-19 टीकाकरण अभियान से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 12:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक घटनाक्रमों से तय होगी। विश्लेषकों का कहना है कि आगामी आम बजट से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

इसके अलावा निवेशकों की निगाह कोविड-19 से जुड़े घटनाक्रमों, विशेषरूप से देश में टीकाकरण अभियान पर रहेगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘तिमाही नतीजों तथा कमजोर वैश्विक रुख से आगे चलकर बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। बजट से पहले उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।’’

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि तिमाही नतीजों की वजह से बाजार में शेयर विशेष आधारित गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इस सप्ताह बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बजाज फाइनेंस, फेडरल बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आने हैं। इस बीच, देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक का दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 8,760 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के तिमाही नतीजों की घोषणा शनिवार को हुई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच इस सप्ताह घरेलू बाजारों की निगाह बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र पर रहेगी। सप्ताह के दौरान कई बड़े बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के तिमाही नतीजे आने हैं। आम बजट कैसा होगा, इसको लेकर भी आगे बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।’’

कारोबारियों ने कहा कि देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद शेयर मूल्यों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

चॉइस ब्रोकिंग के शोध विश्लेषक सतीश कुमार ने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह तिमाही नतीजों तथा देश में टीकाकरण अभियान पर रहेगी।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। कोविड-19 से बचाव का टीका शुरुआत में स्वास्थ्य और साफ-सफाई से जुड़े कर्मियों को लगाया जाएगा। देश में कोरोना वायरस महामारी से अबतक 1,52,093 लोगों की जान गई है।

इसके अलावा ब्रेंट कच्चे तेल के रुख, रुपये के उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख से भी बाजार की दिशा तय होगी।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?