चौथी तिमाही में आर्थिक विकास दर रही 7.7 प्रतिशत, पिछले 7 तिमाहियों की सबसे ऊँची दर
By भाषा | Published: May 31, 2018 07:52 PM2018-05-31T19:52:49+5:302018-05-31T19:52:49+5:30
इससे पहले अप्रैल - जून 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.1% के उच्च स्तर पर रही थी। जनवरी - मार्च 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.1% रही थी।
नयी दिल्ली , 31 मई (भाषा) विनिर्माण , निर्माण व सेवा क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जनवरी - मार्च 2018 में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.7% रही जो कि सात तिमाहियों में सबसे ऊंची है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार हालांकि, पूरे वर्ष 2017-18 में वृद्धि दर धीमी पड़कर 6.7% रह गई जो कि 2016-17 में 7.1% रही थी।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार ,‘2011-12 के मूल्यों के आधार पर 2017-18 की चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.7% रही। यह दर 2017-18 की पहली तीन तिमाहियों में क्रमश : 5.6%, 6.3% तथा 7% थी। ’
इसके अनुसार कृषि (4.5 प्रतिशत), विनिर्माण (9.1%) तथा निर्माण (11.5%) क्षेत्र की तीव्र वृद्धि ने कुल वृद्धि में योगदान किया।
इससे पहले अप्रैल - जून 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.1% के उच्च स्तर पर रही थी। जनवरी - मार्च 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.1% रही थी।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें