लाइव न्यूज़ :

30 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी नौकरी बदलना चाहते हैं, पीडब्ल्यूसी इंडिया रिपोर्ट में खुलासा, 71 प्रतिशत ने कहा-उनके काम की अनदेखी की जा रही...

By भाषा | Updated: August 18, 2022 21:34 IST

नियोक्ता और कर्मचारी दोनों की मानसिकता में बदलाव देखा गया है। यह रिपोर्ट पीडब्ल्यूसी के ‘ग्लोबल वर्कफोर्स होप्स एंड फियर्स सर्वे 2022’ के निष्कर्षों पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ वर्षों में भारत में कार्यस्थल पर कामकाज के तरीके में काफी बदलाव आया है।सर्वेक्षण में भारत के 2,608 कर्मचारियों ने भाग लिया और इसमें से 93 प्रतिशत स्थायी कर्मचारी हैं। सर्वेक्षण में 34 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनके नौकरी बदलने की संभावना काफी अधिक है।

नई दिल्लीः देश में 30 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं जबकि 71 प्रतिशत का मानना ​​है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए उनके काम की अनदेखी की जा रही है। पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत में कार्यस्थल पर कामकाज के तरीके में काफी बदलाव आया है। नियोक्ता और कर्मचारी दोनों की मानसिकता में बदलाव देखा गया है। यह रिपोर्ट पीडब्ल्यूसी के ‘ग्लोबल वर्कफोर्स होप्स एंड फियर्स सर्वे 2022’ के निष्कर्षों पर आधारित है।

सर्वेक्षण में भारत के 2,608 कर्मचारियों ने भाग लिया और इसमें से 93 प्रतिशत स्थायी कर्मचारी हैं। सर्वेक्षण में 34 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनके नौकरी बदलने की संभावना काफी अधिक है। जबकि वैश्विक स्तर पर 19 प्रतिशत कर्मचारियों ने यह राय जताई। इसके अलावा 32 प्रतिशत कर्मचारी नौकरी छोड़ने की भी योजना बना रहे हैं।

वहीं, 1981 और 1996 के बीच पैदा हुए कर्मचारियों की नयी नौकरी तलाश करने की सबसे अधिक संभावना है। ऐसे 37 प्रतिशत ने संकेत दिया है कि वे अगले एक साल में नौकरी बदल सकते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, 1990 के दशक के अंत में और 2010 के दशक की शुरुआत में जन्मे कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की संभावना सबसे कम है।

टॅग्स :नौकरीSurvey Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?