लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में रबी फसलों की खरीद एक अप्रैल से, भुगतान किसानों के खातों में

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 मार्च हरियाणा में रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सीधा किसानों के खातों में पूरा भुगतान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने यहां रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया के संबंध में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को खरीद के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक पुस्तिका भी जारी की जिसमें खरीद प्रक्रिया के लिए पूरी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई है।

अंशधारकों के लिए खरीद प्रक्रिया से संबंधित 12 आवश्यक सूचना बिंदु पुस्तिका में संलग्न हैं।

खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों में कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का समर्थन भी यह सुनिश्चित करने के लिए लिया जाना चाहिए कि किसानों को बाजार में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में यह बताया गया कि राज्य में कई एफपीओ हैं और 380 संगठनों की सूची संबंधित उपायुक्तों को भेजी गई है जो खरीद प्रक्रिया में प्रशासन की सहायता करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आढ़तियों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ताकि वे खरीद के दौरान अपना कमीशन प्राप्त कर सकें।

इसके अलावा पुलिस विभाग को यह निर्देश दिया गया है कि वह गैर-पंजीकृत किसानों को राज्य की सीमा में प्रवेश करने से रोकने की व्यवस्था करे।

केवल वे किसान जो 'मेरी फ़ेसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उन्हें खरीद के लिए अपनी फसलें लाने की अनुमति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर फसलों का उठान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बयान में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आपातकालीन स्थितियों के समय यदि आवश्यक हो तो खरीद केंद्रों को बढ़ाने के लिए पहले से व्यवस्था रखें।

हरियाणा में मुख्य रबी फसलें गेहूं, चना और सरसों हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट