लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने 1,68,015 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, कर्ज माफी की घोषणा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ मार्च पंजाब में अमरिन्दर सिंह की अगुवाई वाली सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 1,68,015 करोड़ रुपये का अपना अंतिम बजट पेश किया। इसमें कृषि, शहरी विकास, जल संसाधन, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों के लिये बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है।

बजट को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्पित करते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बादल ने कांग्रेस नीत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम फसल ऋण माफी योजना के अगले चरण की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार 1.13 लाख किसानों का 1,186 करोड़ रुपये और भूमिहीन किसानों का 526 करोड़ रुपये का फसल ऋण माफ करेगी।

सरकार पहले ही 5.83 लाख छोटे एवं सीमांत किसानों के 4,624 करोड़ रुपये के कर्ज पर राहत प्रदान कर चुकी है।

बजट के प्रमुख प्रस्तावों के तहत बादल ने जुलाई से सरकारी कर्मचारियों के लिये छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की। साथ ही किसानों के लिये 3,780 करोड़ रुपये की... कामयाब किसान, खुशहाल पंजाब योजना की घोषणा की।

बजट में फसल कर्ज माफी के अन्य प्रस्ताव के तहत फसल विविधीकरण के लिये 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बुजुर्गों के लिये पेंशन राशि दोगुनी करने साथ आर्शीवाद योजना के तहत राशि बढ़ायी गयी है।

बादल ने राज्य सरकार की बसों में महिलाओं के लिये मुफ्त यात्रा सुविधा की भी घोषणा की।

बादल ने राज्य विधानसभा में 2021- 22 का बजट पेश करते हुये राज्य में बुजुर्गों की पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये महीना करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने आर्शीवाद योजना के तहत दी जाने वाली राशि को भी 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया।

बादल ने एक लाख नई नियुक्तियों की भी घोषणा की। इसमें पहले चरण में 48,989 पदों तथा शेष पदों को 2021-22 में भरा जाएगा।

शहरी विकास को बढ़ावा देने के इरादे से अगले वित्त वर्ष के लिये 7,192 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है जो 68 प्रतिशत अधिक है।

बादल ने कहा कि स्वास्थ्य ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने के लिये 3,822 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा जल संसाधन के लिये 3,214 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो 40 प्रतिशत अधिक है।

बजट में राजस्व घाटा 8,622 करोड़ रुपये और राजकोषीय घाटा 24,240 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार