लाइव न्यूज़ :

पंजाब एण्ड सिंघ बैंक सरकार को 5,500 करोड़ रुपये की पूंजी के बदले शेयर जारी करेगा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी पंजाब एण्ड सिंध बैंक अगले महीने सरकार को बैंक में 5,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने के बदले में तरजीही शेयर जारी करेगा।

बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि बैंक के शेयरधारकों की एक असाधारण बैठक 25 मार्च 2021 को होनी है। इस बैठक में सरकार को 5,500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की तरजीही आधार पर आवंटन को लेकर विचार किया जायेगा।

बैंक ने कहा है कि यह बैठक वीडियो कन्फ्रेंसिंग और इसी प्रकार के अन्य माध्यमों के जरिये होगी।

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अतिरिक्त पूंजी डालने के लिये सितंबर में संसद से अनुपूरक अनुदान मांगों के तहत 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी के लिये मंजूरी प्राप्त की थी। इसमें से 5,500 करोड़ रुपये की पूंजी पंजाब एण्ड सिंध बैंक में डाली जानी है।

शेष राशि को मौजूदा तिमाही के दौरान विभिनन बैंकों में निवेश किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल