लाइव न्यूज़ :

दलहन संघ का सरकार से दालों के खुदरा दाम उनके थोक मूल्यों के अनुरूप रखने को कदम उठाने का आग्रह

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:35 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई दलहन और अनाज व्यापार एवं उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत दलहन एवं अनाज संघ (आईपीजीए) ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार से खुदरा बाजार में दालों और अनाज की आसमान छूती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाये जाने का आग्रह किया है।

आईपीजीए ने एक बयान में कहा कि सरकार या उपभोक्ता मामलों के विभाग को एक ऐसी प्रक्रिया तैयार करनी चाहिए जिसके जरिये दाल- दलहन के खुदरा दाम को थोक मूल्यों के साथ तालमेल बिठाते हुये उपयुक्त ढंग से समायोजित किया जा सके।

आईपीजीए ने कहा कि वर्तमान में दालों की खुदरा कीमतों के मामले में कोई नियमन नहीं है, जिससे कीमतों में अंधाधुंध वृद्धि होती है और उसका खामियाजा आखिरकार उपभोक्ता को भुगतना पड़ता है।

आईपीजीए ने कहा कि सरकार को तत्काल कदम उठाते हुये दालों और अनाज की खुदरा कीमतों को नियमन के दायरे में लाने की आवश्यकता है, ताकि ऊंची मुद्रास्फीति से जूझ रहे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?