लाइव न्यूज़ :

पबजी कॉरपोरेशन भारतीय बाजार में वापसी को तैयार, 10 करोड़ डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर पबजी भारतीय बाजार में वापसी के लिए तैयार है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की वह देश में एक नया गेम ‘पबजी मोबाइल इंडिया’ पेश करेगी।

पबजी कॉरपोरेशन ‘प्लेयर अननोंस बैटलग्राउंड्स’ (पबजी) गेम बनाने वाली और दक्षिण कोरिया की कॉफ्टन की अनुषंगी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए गेम को विशेष तौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है।

भारत सरकार ने सितंबर में देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को खतरा बताते हुए पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था।

बयान के मुताबिक कंपनी की योजना एक भारतीय अनुषंगी बनाने की है। यह खिलाड़ियों के संवाद और सेवाओं को बेहतर बनाएगा।

कंपनी ने कहा कि उसकी योजना स्थानीय वीडियो गेम, ई-स्पोर्ट, मनोरंजन और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में निवेश के अलावा सुरक्षित और अच्छा खेल माहौल उपलब्ध कराना है। इसके लिए पबजी की योजना अपनी मातृ कंपनी क्राफ्टन इंक के साथ मिलकर भारत में 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़ रुपये) के निवेश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?