लाइव न्यूज़ :

‘हिट एंड रन’ सड़क दुर्घटनाओं के लिए मुआवजे को 2 लाख तक बढ़ाने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: August 4, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अगस्त (भाष) सरकार ने ‘हिट एंड रन’ सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की राशि को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हिट एंड रन सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने के लिए एक योजना प्रस्तावित की है। जिसमे सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 रुपये का मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 के दौरान देश में हुई कुल 4,49,002 सड़क दुर्घटनाओं में 1,51,113 लोगों की मौत हुई थीं।

मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘हिट एंड रन दुर्घटना पीड़ितों के मुआवजे के लिए योजना में बदलाव की जरुरत है। गंभीर चोट के लिए 12,500 रुपये से 50,000 रुपये और मृत्यु के लिए 25,000 रुपये से बढ़ाकर 2,00,000 रुपये। यह योजना 1989 में बनी हर्जाना योजना की जगह लागू की जायेगी।’’

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2019 के दौरान दिल्ली में 'हिट एंड रन' सड़क दुर्घटनाओं में 536 लोग मारे गए और 1,655 लोग घायल हो गए। मंत्रालय ने इस प्रस्तावित योजना के लिए 30 दिनों में हितधारकों से टिप्पणी भी मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट