लाइव न्यूज़ :

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ के चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 30.63 प्रतिशत घटकर 33.89 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:01 IST

Open in App

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने 30 जून को समाप्त चौथी तिमाही में अपना शुद्ध मुनाफा 30.63 प्रतिशत घटकर 33.89 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी है। प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने शेयर बाजार बीएसई को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 48.86 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी जुलाई-जून वित्तीय वर्ष का अनुसरण करती है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को परिचालन से होने वाली आय बढ़कर 285.39 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 201.15 करोड़ रुपये थी। प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 169.29 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 176.80 करोड़ रुपये हो गया। वर्ष के दौरान परिचालन से होने वाली आय बढ़कर 1,008.73 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 891.19 करोड़ रुपये था। प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड के एमडी मिलिंद थट्टे ने कहा, ‘‘महामारी की वजह से अभी भी व्याप्त अनिश्चितता को देखते हुए, हम अपने कर्मचारियों और भागीदारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दिशा में काम करना जारी रखे हैं। हम मरीजों और उपभोक्ताओं के लिए हमारे विटामिन, खनिज, खाद्य अनुपूरक और औषधीय उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।’’ कंपनी के निदेशक मंडल ने 30 जून, 2021 को समाप्त वित्तवर्ष के लिए 130 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?