लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण देश के लोगों के हित में नहीं : एटक

By भाषा | Updated: February 25, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) का निजीकरण देश के लोगों के हित में नहीं है। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने बृहस्पतिवार को यह राय व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) द्वारा निजीकरण पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार का काम व्यवसाय करना नहीं है। मोदी ने इसके साथ ही कहा था कि उनकी सरकार रणनीतिक क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण करने को प्रतिबद्ध है।

एटक ने बयान में कहा, ‘‘हम पीएसयू, राष्ट्रीय संपदा को भारतीय कॉरपोरेट्स या विदेशी ब्रांडों को बेचने के खिलाफ हैं। यह देश के लोगों के हित में नहीं है।’’ एटक ने अपनी यूनियनों, कामकाजी लोगों और आम जनता से सरकार की इन नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया है।

एटक 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?