संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की अगुवाई करेंगी भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा

By भाषा | Published: February 16, 2021 05:04 PM2021-02-16T17:04:10+5:302021-02-16T17:04:10+5:30

Preity Sinha will lead the Indian National Capital Development Fund | संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की अगुवाई करेंगी भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा

संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की अगुवाई करेंगी भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा

संयुक्त राष्ट्र, 16 फरवरी संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को कार्यकारी सचिव बनाये जाने की घोषणा की है।

सिन्हा ने सोमवार को यूएनसीडीएफ के कार्यकारी सचिव का पदभार संभाल लिया। यह पद यूएनसीडीएफ का सबसे वरिष्ठ पद है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका जोर उन महिलाओं, युवाओं, लघु एवं मझोले उद्यमों को छोटे कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने पर होगा, जो अब तक इससे वंचित रहे हैं।

संस्थान का गठन 1966 में हुआ। इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। यह कम विकसित देशों को छोटे कर्ज उपलब्ध कराता है।

सिन्हा ने ज्यूडिथ कार्ल की जगह ली, जो संयुक्त राष्ट्र के साथ 30 साल के करियर के बाद फरवरी में सेवानिवृत्त हो गये।

संयुक्तराष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचीम स्टीनर ने सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘दुनिया के सबसे अल्पविकसित देशों के लिये यूएनसीडीएफ का समर्थन महत्वपूर्ण है। मैं हमारे संगठनों के बीच आने वाले समय में मजबूत भागीदारी जारी रहने की उम्मीद करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Preity Sinha will lead the Indian National Capital Development Fund

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे