लाइव न्यूज़ :

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: 30 जून, 2023 तक 1210345 लाख खाते खोले, खातों में 601 करोड़ 11 लाख 60 हजार 376 रुपए का 'जनधन' जमा, खाताधारकों को क्या मिलता है?

By सैयद मोबीन | Updated: August 4, 2023 19:56 IST

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: योजना के तहत नागपुर जिले में 30 जून 2023 तक 12 लाख 10 हजार 345 खाते खोले गए हैं. इन खातों में 601 करोड़ 11 लाख 60 हजार 376 रुपए का 'जनधन' जमा हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे9 लाख 22 हजार 991 खाताधारकों को रुपे कार्ड भी जारी किए गए हैं.योजना के तहत खाता खुलने वालों को रुपे एटीएम कार्ड मिलता है.दुर्घटना से पूर्व 60 दिनों में कोई ट्रांजेक्शन होना जरूरी है.

नागपुरः देश के सभी नागरिकों को बैंकिंग से जोड़ने और बचत की आदत लगाने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जनधन योजना शुरू की गई. इस योजना को नागपुर जिले में भी नागरिकाें का बेहतरीन प्रतिसाद मिला है. योजना के तहत नागपुर जिले में 30 जून 2023 तक 12 लाख 10 हजार 345 खाते खोले गए हैं. इन खातों में 601 करोड़ 11 लाख 60 हजार 376 रुपए का 'जनधन' जमा हैं.

'जनधन' के कुल 12 लाख खातेः वर्ष 2014 में शुरू हुई इस योजना के तहत नागपुर जिले में 30 जून 2023 तक 12 लाख 10 हजार 345 खाते खोले गए हैं. इनमें से 9 लाख 22 हजार 991 खाताधारकों को रुपे कार्ड भी जारी किए गए हैं.

खाताधारकों को क्या मिलता है?

रुपे एटीएम कार्ड: योजना के तहत खाता खुलने वालों को रुपे एटीएम कार्ड मिलता है, जिसके माध्यम से वे किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं.

₹2 लाख का दुर्घटना बीमा: रुपे एटीएम कार्ड के साथ 2 लाख रुपए का मुफ्त दुर्घटना बीमा भी मिलता है. लेकिन इसके लिए दुर्घटना से पूर्व 60 दिनों में कोई ट्रांजेक्शन होना जरूरी है.

₹10 लाख तक कर्ज: खाता खुलवाले के छह महीने, सालभर में हुए ट्रांजेक्शन को देखते हुए खाताधारक को 10 हजार रुपए तक कर्ज भी दिया जाता है.

बीमा के लिए दुर्घटना से पूर्व 60 दिनों में ट्रांजेक्शन जरूरी

जिनका किसी भी बैंक में खाता नहीं है वे जनधन खाता खुलवा सकते हैं. इसमें मिनिमम बैलेंस जरूरी नहीं है. साथ में रुपे कार्ड, 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपए तक कर्ज की सुविधा भी मिलती है. दुर्घटना बीमा के लिए दुर्घटना से पूर्व 60 दिनों में कोई ट्रांजेक्शन होना जरूरी है. खाते में सालभर में डेढ़ लाख रुपए तक की रकम जमा की जा सकती है.

- नितिन गेडाम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नागपुर

टॅग्स :Jan Dhan Yojanaनरेंद्र मोदीनागपुरNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?