लाइव न्यूज़ :

बिजली मंत्री ने ब्रिटेन को हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:58 IST

Open in App

केंद्रीय बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने ब्रिटेन के निवेशकों को आगामी हरित हाइड्रोजन और लिथियम-आयन की बोलियों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। सिंह ने मंगलवार को यहां सीओपी 26 अध्यक्ष आलोक शर्मा के साथ बैठक की। इस बैठक में बिजली सचिव, एमएनआरई सचिव और भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त भी मौजूदा थे। बिजली मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान 2030 तक भारत के 450 गीगावॉट की अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता के लक्ष्य के मद्देनजर स्टोरेज क्षमता बढ़ाने पर विचार किया गया। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन को हरित हाइड्रोजन और लिथियम आयन की आगामी बोलियों में भाग लेने को आमंत्रित किया गया है। बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग की मंशा जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने वाले चुनिंदा जी20 देशों में शामिल: सीतारमण

भारतभारत यूएनएफसीसीसी और पेरिस समझौते को लेकर प्रतिबद्ध : पर्यावरण मंत्री यादव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स